सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   FIR against four people including husband in case of death of married woman

Kannauj News: विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार पर प्राथमिकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
FIR against four people including husband in case of death of married woman
विज्ञापन
गुरसहायगंज। दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित व मारपीट करने के बाद फंदे पर लटका दिया। इससे महिला की मौत हो गई। भाई की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को पति, सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

फर्रुखाबाद जिले के थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के गांव पचपुखरा निवासी लोकेंद्र शाक्य ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बहन रजनी की शादी 25 नवंबर 2020 को मोहल्ला रामगंज निवासी अंकित शाक्य के साथ की थी। शादी में पांच लाख रुपये नकद के साथ दान-दहेज और उपहार दिए गए थे। इसके बाद भी पति अंकित, सास मिथलेश, जेठ प्रशांत और जेठानी नीरज दहेज से संतुष्ट नहीं थे और बाइक की मांग को लेकर रजनी को प्रताड़ित करते थे। ससुराल पक्ष के लोग रजनी के साथ आए दिन मारपीट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजनी ने एक बेटी ईशिका को जन्म दिया, जो वर्तमान में चार वर्ष की है। बेटी के जन्म से ससुराल पक्ष के लोग नाराज हो गए और 22 जून 2023 को उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद रजनी ने 30 जून को एसपी फर्रुखाबाद को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। मामला महिला परामर्श केंद्र पहुंचा, जहां पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया और रजनी की दोबारा ससुराल में विदाई करा दी गई। आरोप है कि सात मार्च की रात पति अंकित, सास मिथलेश, जेठ प्रशांत और जेठानी नीरज ने मिलकर रजनी के साथ मारपीट की और बाद में उसे फंदे पर लटका दिया। सूचना मिलने पर जब परिजन ससुराल पहुंचे तो रजनी का शव जमीन पर पड़ा मिला और शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed