{"_id":"69f4f7eb9a9795128308bb17","slug":"bhagalpur-congress-district-president-dies-after-his-car-collides-with-a-divider-kannauj-news-c-12-1-knp1008-1510020-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डिवाइडर से टकराई कार, भागलपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डिवाइडर से टकराई कार, भागलपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 02 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रनवां गांव के पास कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बिहार के भागलपुर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
बिहार के जनपद भागलपुर के थाना सदर के आस्था पलट मंदिर निवासी विनोद मंडल (40) कार चलाकर दिल्ली से पटना जा रहे थे। साथ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा (52), साली सपना कुमारी (23) और जनपद रोहतास के थाना सासाराम के शोभागंज निवासी विभु आर्यन (20) भी थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रनवां गांव के पास शुक्रवार को दोपहर 12.30 के करीब चालक को झपकी आने से कार मध्य डिवाइडर और स्थित पिलर से जा टकरा गई। इससे कार सवार सभी लोग घायल हो गए। यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, एटलस गश्ती दल और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां से घायल प्रवीण सिंह और सपना की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। देर शाम प्रवीण सिंह की इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कार को क्रेन की मदद से थाने पर खड़ा करा दिया गया। थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
Trending Videos