सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Constable accused of beating a youth for not giving money

Kannauj News: रुपये न देने पर सिपाही पर युवक को पीटने का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Constable accused of beating a youth for not giving money
विज्ञापन
छिबरामऊ। सिकंदरपुर चौकी के एक सिपाही का मानवता को शर्मसार करने वाला वीड़ियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि पुलिस कर्मी ने मारपीट के मुकदमे में आरोपी के भाई को साथ ले जाकर उससे 20 हजार रुपये की मांग की और रकम न देने पर पीट दिया। गंभीर हालत में युवक को कानपुर रेफर किया गया है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
Trending Videos



क्षेत्र में हुए एक मामूली विवाद के मामले में पुलिस नामजद आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी के न मिलने पर चौकी का एक सिपाही उसके भाई चांद बाबू को साथ लेकर उसे ढूंढने निकला। आरोप है कि जीटी रोड पर बाइक रोककर सिपाही ने युवक से 20 हजार रुपये की मांग की और इन्कार करने पर उसकी पिटाई कर दी। इससे युवक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक के बेहोश होने पर सिपाही ने उसे होश में लाने के लिए सीपीआर देने की कोशिश की। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायल युवक को पहले छिबरामऊ के सौ शैया अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर कार्डियोलॉजी के लिए रेफर कर दिया गया। होश में आने के बाद पीड़ित ने पुलिस पर अवैध वसूली और मारपीट का आरोप लगाया है।
वहीं, परिजनों का कहना है कि युवक का विवाद से कोई संबंध नहीं था, फिर भी उसे जबरन ले जाकर पीटा गया। दूसरी ओर, पुलिस ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। सीओ सुरेश मलिक ने बताया कि सिपाही पर आरोप लगाने वाला युवक पूरी तरह से स्वस्थ है। युवक का बेटा, भतीजा समेत तीन मारपीट के मामले में आरोपी है। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस गई थी। पूछताछ के दौरान पुलिस ने दबाव बनाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed