{"_id":"69f4f76647f3771a180ad744","slug":"court-timings-for-may-june-are-10-am-to-5-pm-kannauj-news-c-214-1-knj1007-148466-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मई-जून के लिए न्यायालय का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मई-जून के लिए न्यायालय का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 02 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जनपद न्यायाधीश नरेंद्र कुमार झा ने मई और जून के लिए जनपद न्यायालयों की समय-अवधि निर्धारित की है।अब कन्नौज के सभी न्यायालय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, प्रत्येक वर्ष मई और जून में बार एसोसिएशन की सहमति से न्यायालयों का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे या सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया जा सकता है। कन्नौज बार एसोसिएशन ने 28 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित करने का प्रस्ताव दिया था। छिबरामऊ और तिर्वा बार एसोसिएशन से इस संबंध में कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ। उच्च न्यायालय के पत्र का पालन करते हुए, कन्नौज मुख्यालय, छिबरामऊ और तिर्वा के ग्राम न्यायालयों में मई और जून 2026 के लिए नियमित समय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक तय किया गया है। यह व्यवस्था आगामी दो महीनों तक लागू रहेगी।
Trending Videos