{"_id":"69f39de9b3f9e0b5c90ce3a1","slug":"destitute-prisoners-and-prisoners-will-get-free-lawyers-kannauj-news-c-214-1-knj1008-148393-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: निराश्रित बंदियों और कैदियों को मिलेंगे निशुल्क अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: निराश्रित बंदियों और कैदियों को मिलेंगे निशुल्क अधिवक्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। ऐसे कैदी या बंदी जिनके कोई भी परिजन उनकी सहायता नहीं कर रहे हैं। उन सभी की सहायता जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा कराई जाएगी। इसके लिए एक जल्द ही पैनल बनाकर अधिवक्ताओं की नियुक्ति की जाएगी। यह बात गुरुवार को जिला कारागार में आयोजित नेत्र शिविर में जिला जज नरेंद्र कुमार झा ने कही।
अपर्णा फाउंडेशन व रोटरी क्लब के द्वारा जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। अनौगी स्थित जिला कारागार में आयोजित शिविर में 127 मरीज बंदियों की आंख और दांत की जांच कर दवाई व परामर्श दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश ने कहा कि असहाय, गरीब, निर्धनों की सहायता करना बेहद पुनीत कार्य है।
रोटरी क्लब और अपर्णा फाउंडेशन के द्वारा निःशुल्क चश्मा, दवाएं एवं ड्रॉप्स वितरित किया जाना सराहनीय कार्य है। जिला जज ने स्वयं अपनी आंखों एवं दांतो की जांच कराई। उन्होंने बंदी, कैदियों की समस्याएं सुनीं। बाद में जेल के बाहर भी आम जनता की आंखों और दांतों की जांच की गई। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आरके सिंह, जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव न्यायाधीश अनुजा सिंह, अपर्णा फाउंडेशन के निदेशक अमिताभ गुप्ता, रोटरी क्लब कन्नौज के अध्यक्ष उमाकांत शुक्ला, जिला कारागार के अधीक्षक सूबेदार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आठ वर्ष से बंद गरीब कैदी की होगी रिहाई
एक फल की ठेली लगाने वाले गरीब कैदी ने बताया कि वह मामूली अपराध में आठ वर्ष से बंद है, कोई भी परिजन नहीं मिलने आता है। उस पर 10 हजार का जुर्माना लगा है, जिसे जमा न कर पाने के कारण रिहाई नहीं हो सकी है। इस पर रोटरी क्लब के अमिताभ गुप्ता व उमाकांत शुक्ला ने जिला जज को 10 हजार जुर्माना क्लब की ओर से जमा कराने के लिए तैयार किया। इससे गरीब कैदी की रिहाई हो जाएगी।