सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dhamma Yatra started with great pomp, Gunja Buddham Sharanam Gachhami

Kannauj News: धूमधाम से निकली धम्म यात्रा, गूंजा बुद्धम् शरणं गच्छामि

संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 02 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Dhamma Yatra started with great pomp, Gunja Buddham Sharanam Gachhami
विज्ञापन
छिबरामऊ। पावन पर्व बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अखिल भारतीय शाक्य महासभा की ओर से नगर में भव्य धम्म यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा तिरंगा तिराहा से प्रारंभ होकर मोहल्ला भैनपुरा नई बस्ती स्थित तथागत गौतम बुद्ध विहार पर समापन हुआ।
Trending Videos



धम्म यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चे गले में पंचशील पट्टिका और हाथों में पंचशील ध्वज लेकर “बुद्धम शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघं शरणं गच्छामि” का उद्घोष करते हुए चल रहे थे। महासभा के जिलाध्यक्ष हरिशरण शाक्य ने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में दीपक शाक्य ने बुद्ध वंदना और पंचशील पाठ किया। वहीं प्रदेश कोऑर्डिनेटर कुलदीप कुमार शाक्य, महासचिव राजेश कुमार शाक्य व शनि शाक्य ने धम्म के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शशि शाक्य और कामिनी शाक्य ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, जबकि सभासद पूनम शाक्य ने ढोलक संगत से माहौल को जीवंत बना दिया। अंत में खीर प्रसाद और केले का वितरण किया गया। वहीं बडेपुर स्थित बौद्ध विहार में छिबरामऊ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन





श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ निकाली यात्रा

सिकंदरपुर। बुद्ध पूर्णिमा पर आयोजक नेत्रपाल शाक्य के नेतृत्व में भव्य धम्म यात्रा निकाली गई। यह यात्रा ग्राम अकबरपुर से प्रारंभ होकर सलेमपुरहोते हुए सिकंदरपुर पहुंची। धम्म यात्रा इंदिरा नगर, गांधी नगर, नेहरू नगर, आजाद नगर और सुभाष नगर से होकर गुजरी। पूर्व नगर अध्यक्ष रजनीकांत दुबे, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार राजपूत, सलेमपुर प्रधान शैलेंद्र शाक्य, रतनपुर प्रधान हुकुम सिंह शाक्य आदि ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और युवा शामिल हुए।




बुद्ध पूर्णिमा पर बुद्ध विहार बडेपुर में पूजा-वंदना

छिबरामऊ। गौतम बुद्ध सांस्कृतिक स्थल अल्पसंख्यक ट्रस्ट, बडे़पुर के तत्वावधान में बुद्ध विहार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूज्य भंते आनंद सागर ने विधि-विधान से पूजा-वंदना कराई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर मोमबत्ती और अगरबत्ती जलाकर त्रिशरण एवं पंचशील का पाली भाषा में पाठ किया। ट्रस्ट के प्रबंधक एवं सचिव तीर्थराज बौद्ध ने प्रसाद वितरण कराया। इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार बौद्ध, सतीश चंद्र बौद्ध, संतोष प्रिय बौद्ध, नेम कुमार, रघुनंदन सिंह, शेर सिंह, बंटू, साहिल कुमार मौजूद रहे। तीर्थराज बौद्ध ने बताया कि 19 मई को बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।




वितरित किया गया खीर का प्रसाद व शरबत

प्रेमपुर। बुद्ध पूर्णिमा पर निकाली गई धम्म यात्रा का लोगों ने जगह जगह पर स्वागत किया। ग्राम प्रधान रमेश बाबू शाक्यव गौतम बुद्ध एकेडमी के प्रबंधक उदयभान सिंह ने यात्रा में शामिल लोगों को खीर का प्रसाद व शरबत वितरित कराया। ग्राम सराय गोपाल व नगला बरी समेत आसपास के लोगों ने पंडाल में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed