सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   E-rickshaw overturns after collision with motorcycle; aunt and niece injured.

Kannauj News: बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, चाची-भतीजी घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturns after collision with motorcycle; aunt and niece injured.
विज्ञापन
छिबरामऊ। फर्रुखाबाद से मक्का काटकर लौट रही महिला और उसकी भतीजी शनिवार को सड़क हादसे में घायल हो गईं। दोनों को एंबुलेंस की मदद से 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है।


ग्राम पटकुलिया निवासी सत्तो (25) पत्नी शिशुपाल, भतीजी साधना (18) पुत्री कैलाश के साथ फर्रुखाबाद जिले के थाना जहानगंज के ग्राम अनबोला में मजदूरी पर मक्का काटने गई थीं। शाम को दोनों ई-रिक्शा से वापस घर लौट रही थीं। छिबरामऊ-रजीपुर रोड पर ई-रिक्शा बाइक से टकरा गया, जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सत्तो और साधना गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed