{"_id":"6992078fa2061995d8012615","slug":"efforts-to-start-a-post-mortem-house-in-the-medical-college-kannauj-news-c-214-1-knj1005-144767-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हाउस शुरू कराने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हाउस शुरू कराने की कवायद
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम (शव विच्छेदन) की सुविधा जल्द शुरू होगी। इससे मृत लोगों के परिजनों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अब तक पोस्टमार्टम के लिए शवों को जिला मुख्यालय भेजना पड़ता था, जिससे असुविधा के साथ-साथ पुलिस जांच में भी देरी होती थी। इस समस्या के समाधान के लिए कॉलेज प्रशासन द्वारा कवायद तेज कर दी गई है।
मेडिकल कॉलेज की अधूरी व्यवस्थाओं को पूरा करने की दिशा में प्राचार्य डॉ. सीपी पाल के प्रयासों से काम तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में, शनिवार को आंबेडकर नगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और फॉरेंसिक मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मुकेश यादव ने तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचकर निर्माणाधीन पोस्टमार्टम हाउस भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न पहलुओं का जायजा लेते हुए इसे जल्द से जल्द शुरू करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। डॉ. मुकेश यादव ने निरीक्षण के दौरान पोस्टमार्टम हाउस को पूरी तरह से व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कई आवश्यक सुझाव दिए।
उन्होंने कहा कि शवों को सुरक्षित रखने के लिए अलग कक्ष की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि अन्य क्षेत्रों से संक्रमण का खतरा कम हो। इसके अतिरिक्त, शवों को बाहर ले जाने के लिए एक अलग रास्ते का निर्माण किया जाना चाहिए, जिससे मृतकों के साथ आने वाले परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि पोस्टमार्टम के लिए आने वाले परिजनों के बैठने के लिए उचित स्थान और पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो।
Trending Videos