{"_id":"699207fdddd896138f00c867","slug":"married-woman-beaten-and-thrown-out-for-dowry-fir-against-seven-kannauj-news-c-214-1-knj1008-144777-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर फेंका, सात पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर फेंका, सात पर प्राथमिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। दहेज में दो लाख रुपये व दो बीघा जमीन की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने एक विवाहिता को बेरहमी से पीटा और पति ने उसे मायके के पास हाईवे किनारे फेंक दिया। इस संबंध में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रविवार को पति समेत सात ससुरालीजनों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
चौकी अनौगी के ग्राम बदलेपुर्वा निवासी गौरी ने बताया कि उसकी शादी पांच जुलाई 2018 को फर्रुखाबाद के मोहल्ला गढ़ी अशरफ अली कसैया टोला निवासी विशनु के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति, ससुर रामपाल, सास मीना देवी, देवर विवेक, देवरानी कंचन, ननद कुंती व जूली कम दहेज का ताना देकर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे। धीरे-धीरे मांगें बढ़ीं और उन्होंने दो लाख रुपये व दो बीघा जमीन की मांग शुरू कर दी। पीड़िता के एक पुत्री श्रष्टी और पुत्र शिवांश हैं। इसके बावजूद ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर लगातार उत्पीड़न करते रहे।
आरोप है कि 11 फरवरी की रात 10 बजे पति समेत अन्य ससुरालीजनों ने उसके साथ अभद्रता की। बल्कि बेरहमी से मारपीट कर उसे घायल भी कर दिया। इसके बाद उसे कार में बैठाकर वनपुरा मतौली के निकट हाईवे किनारे फेंक दिया गया। जाते-जाते ससुरालीजनों ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति विशनु, ससुर रामपाल, सास मीना देवी, देवर विवेक, देवरानी कंचन, ननद कुंती व जूली के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos