सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   There will be two room inspectors in a room with 40 candidates.

Kannauj News: 40 परीक्षार्थियों वाले कक्ष में होंगे दो कक्ष निरीक्षक

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
There will be two room inspectors in a room with 40 candidates.
विज्ञापन
कन्नौज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। कन्नौज में नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। कुल 96 परीक्षा केंद्रों में हाईस्कूल के 25,058 और इंटरमीडिएट के 22,447 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस बार 47,505 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। नए प्रावधानों के अनुसार, 40 परीक्षार्थियों वाले कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक और 41 से 60 छात्रों वाले कक्षों में तीन कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक केंद्र पर 50 फीसदी शिक्षक दूसरे स्कूलों से हों, ताकि निष्पक्षता बनी रहे।
Trending Videos

केंद्रों पर सीसीटीवी, वॉयस रिकॉर्डर और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए 2633 शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात किया गया है। ये शिक्षक बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग से होंगे। परीक्षा ड्यूटी के दौरान कक्ष निरीक्षक को मोबाइल, स्मार्ट वॉच या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। नए प्रावधानों के अनुसार, 40 परीक्षार्थियों वाले कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक और 41 से 60 छात्रों वाले कक्षों में तीन कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक केंद्र पर 50 फीसदी शिक्षक दूसरे स्कूलों से हों, ताकि निष्पक्षता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
पहले दिन 86 और दूसरे दिन 10 परीक्षा केंद्रों पर भेजे प्रश्न पत्र

कन्नौज। शहर के केके इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम से तिर्वा और छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के 86 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को प्रश्न पत्र भेजे गए। इन प्रश्न पत्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए विशेष रूप से बसों का इस्तेमाल किया गया। प्रत्येक बस में दो सशस्त्र पुलिस कर्मियों के साथ दो शिक्षक और दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी तैनात थे। रविवार को सदर क्षेत्र के 10 परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंचाए गए, जिससे सभी 96 केंद्रों तक यह महत्वपूर्ण सामग्री सुरक्षित पहुंच गई।



परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी सक्रिय कर दिए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से केंद्रों की निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज ने बताया कि सभी 96 परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र भेज दिए गए हैं और केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया निर्विघ्न संपन्न हो सके।

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed