{"_id":"6a42c60b4a02818c460eba8a","slug":"electricity-restored-in-49-villages-nine-villages-will-have-to-wait-kannauj-news-c-214-1-knj1005-151677-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 49 गांवों की बिजली बहाल, नौ गांवों को करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 49 गांवों की बिजली बहाल, नौ गांवों को करना होगा इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमर्दा (कन्नौज)। क्षेत्र में शनिवार रात 10 मिनट की आंधी में 22 पोल और तार टूटने से 58 गांवों की बिजली गुल हो गई थी। बिजली निगम के कर्मियों ने रविवार से ही पोल लगाकर फॉल्ट ठीक करने शुरू कर दिए थे। 13 नए पोल लगाकर और तारों को जोड़कर कर्मियों ने 49 गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी, लेकिन अभी भी नौ गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
उमर्दा बिजली उपकेंद्र से करीब 58 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। शनिवार रात में उमर्दा क्षेत्र में आई 10 मिनट की आंधी ने तबाही मचाई। आंधी से करीब 22 बिजली के पोल और तार टूट गए। इससे सभी 58 गांवों की बिजली गुल हो गई थी। भीषण गर्मी और उमस में बिजली न आने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
रविवार सुबह बिजली कर्मियों की टीम गांवों में पहुंच गई। टीम ने अब तक 13 नए बिजली पोल लगाए। साथ ही, टूटे तारों को जोड़कर 49 गांवों की बिजली बहाल कर दी गई। अब कुढ़िना, कन्हईपुरवा, भरखरा, तुलापुरवा, तारापुर, सुखी, दैलेपुरवा, सरौली, मिरूअन मढ़हा गांवों और निजी ट्यूबवेल की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। बिजली कर्मी गांवाें की बिजली आपूर्ति बहाल करने में लगे हुए हैं। एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि आंधी से 22 पोल टूटे थे, जिसमें 13 पोल नए लगाकर फॉल्ट सही कर 49 गांवों की बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है। नौ गांवों की बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कराई जाएगी।