पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The road built at a cost of Rs 7.5 crore caved in within a year.

Kannauj News: साढ़े सात करोड़ से बनी सड़क एक साल में धंसी

Tue, 30 Jun 2026 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
The road built at a cost of Rs 7.5 crore caved in within a year.
फोटो :41: संयोगिता मार्ग पर इस तरह जगह-जगह सड़क धंसने लगी है। संवाद
जलालाबाद। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी जलालाबाद-संयोगिता मार्ग की सड़क निर्माण के एक साल के भीतर ही धंस गई है। करीब 7.31 करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2023 में निर्मित 6.5 किलोमीटर लंबा यह मार्ग अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बन गया है। सड़क की खराब हालत से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क कई स्थानों पर धंस गई है। इनमें मल्हानपुरवा पुल और तरपुरवा गांव के पास के हिस्से शामिल हैं। सड़क किनारे मिट्टी कटने से बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस सड़क के पांच वर्ष के अनुरक्षण के लिए कार्यदायी संस्था को करीब 62 लाख रुपये अतिरिक्त दिए जाने हैं। हालांकि, सड़क की मरम्मत के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। सड़क का निर्माण कानपुर की एआरटीएसआईएलजेवी कंपनी ने किया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सड़क बनने के कुछ समय बाद ही बरसात में इसकी परतें कमजोर पड़ने लगी थीं। जलालाबाद कस्बे में पुलिया के पास नाली निर्माण का कार्य भी अधूरा छोड़ दिया गया है। दो वर्ष बीत जाने के बाद भी नाली का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। इससे बरसाती पानी सड़क को लगातार नुकसान पहुंचा रहा है। कस्बा निवासी पीयूष दुबे ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी सड़क की हालत खराब है, जो घटिया निर्माण का संकेत देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के सचिन मिश्रा ने सड़क और नाली निर्माण की गुणवत्ता की जांच की मांग की है। उन्होंने दोषी संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने की भी बात कही। स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की अपील कर रहे हैं। बरसात से पहले मरम्मत न होने पर स्थिति और बिगड़ सकती है।


वर्जन
सड़क धंसने और अधूरे कार्य की शिकायत मिलने पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी जाएगी। जांच के बाद आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाएगा। यदि निर्माण में अनियमितता पाई गई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed