पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj Trader heading to Bewar dies after crashing into mango laden pickup truck body sent for post mortem

Kannauj Accident: आम से लदी पिकअप ट्रक में घुसी, बेवर जा रहे व्यापारी की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 30 Jun 2026 02:19 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 30 Jun 2026 02:19 PM IST
सार

Kannauj News: छिबरामऊ में ट्रक से टकराकर आम से लदी पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे में युवा व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Kannauj Trader heading to Bewar dies after crashing into mango laden pickup truck body sent for post mortem
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले के छिबरामऊ  कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में आम व्यापारी की मौत हो गई। हादसा निगम मंडी के पास ओवरब्रिज पर उस समय हुआ, जब आम से लदी पिकअप आगे चल रहे ट्रक से पीछे जा टकराई। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यापारी को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, मोनू अपने बहनोई नंद कुमार पुत्र केसन, निवासी तिर्वाघाट, जिला सीतापुर के साथ पिकअप से आम लेकर बिक्री के लिए बेवर (जनपद मैनपुरी) जा रहे थे। जैसे ही उनकी पिकअप निगम मंडी छिबरामऊ ओवरब्रिज के पास पहुंची, वह अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन





घायल को 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया
हादसे के बाद नंद कुमार ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से मोनू को 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक मोनू आम के व्यापारी थे और अभी अविवाहित थे। परिवार में मां बिंदेश्वरी, बड़े भाई चंद्रसेन, चार बहनें बब्बी, रेनू, कोमल और वीनू हैं।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। जवान व्यापारी की असमय मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed