{"_id":"6a43aaf8dcfcc45e7103d4e0","slug":"etawah-body-of-mason-found-hanging-from-electric-wire-in-room-of-house-2026-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etawah: घर के कमरे में बिजली के तार से लटका मिला राजमिस्त्री का शव, पूछताछ में पत्नी से झगड़े की बात आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: घर के कमरे में बिजली के तार से लटका मिला राजमिस्त्री का शव, पूछताछ में पत्नी से झगड़े की बात आई सामने
Tue, 30 Jun 2026 05:23 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 30 Jun 2026 05:23 PM IST
सार
Etawah News: राजमिस्त्री की मौत की घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के करनपुरा मोहल्ले की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
कल्लू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर कोतवाली क्षेत्र के करनपुरा मोहल्ले में सोमवार रात राजमिस्त्री का शव घर के कमरे में बिजली के तार से फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे फंदे से उतार जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस की पूछताछ में पत्नी से झगड़े की बात सामने आई है। जांच के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के करनपुरा निवासी कल्लू (40) राजमिस्त्री का काम करता था। सोमवार रात करीब 10 बजे किसी बात को लेकर उसकी पत्नी बबली से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह घर के एक कमरे में चला गया और बिजली के तार का फंदा लगा लिया। करीब एक घंटे बाद परिजन ने उसे कमरे में लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन फानन उसे नीचे उतारा और निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कल्लू के पत्नी बबली, 13 वर्षीय बेटी साक्षी, 11 वर्षीय बेटा निलेश, सात वर्षीय बेटी परी तथा तीन वर्षीय बेटे रुद्र प्रताप सिंह हैं।कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि पूछताछ में पत्नी से झगड़े की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।