पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Accident on Agra Kanpur Highway car damaged after collision with dumper 12 people seriously injured

Etawah: आगरा-कानपुर हाईवे पर हादसा, डंपर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, 12 लोग गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Tue, 30 Jun 2026 09:10 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 30 Jun 2026 09:10 AM IST
सार

Etawah News: इकदिल थाना क्षेत्र में डंपर की टक्कर से अयोध्या से ग्वालियर जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और फरार चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Etawah Accident on Agra Kanpur Highway car damaged after collision with dumper 12 people seriously injured
Etawah Road Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर परमानंद आश्रम के सामने मंगलवार  सुबह लगभग सात बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। अयोध्या से ग्वालियर जा रही एक कार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने कट मार दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन

कार में चालक समेत कुल 12 लोग सवार थे, जिनमें तीन महिलाएं, चार बच्चे और पांच पुरुष शामिल थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को डॉ. भीमराव आंबेडकर संयुक्त जिला चिकित्सालय, इटावा भिजवाया।

विज्ञापन





क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया
यहां घायलों का उपचार जारी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात को सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और डंपर चालक की तलाश में जुटी है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed