{"_id":"69ea6d61ed8c895061018418","slug":"farmer-ids-were-issued-for-636-farmers-kannauj-news-c-214-1-knj1005-148051-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 636 किसानों की बनी फार्मर आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 636 किसानों की बनी फार्मर आईडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने ग्राम बेहरिन में गुरुवार को फार्मर आईडी पंजीकरण कैंप का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी पात्र किसानों की फार्मर आईडी शीघ्र और त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए। ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
निरीक्षण के दौरान डीएम को बताया गया कि ग्राम बेहरिन में कुल 678 किसान पंजीकृत हैं। इनमें से 628 किसानों की फार्मर आईडी पहले ही बन चुकी थी। आज के कैंप में आठ और किसानों की फार्म रजिस्ट्री पूरी की गई। इस प्रकार कुल 636 किसानों की आईडी बन गई है। सत्यापन में नौ किसान मृतक पाए गए और पांच किसानों के अभिलेखों में नाम संबंधी त्रुटियां मिलीं। इन त्रुटियों को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए गए।
वर्तमान में 28 किसानों की फार्मर आईडी बनना शेष है। जिलाधिकारी ने शेष किसानों से व्यक्तिगत संपर्क कर कैंप के माध्यम से आईडी बनाने के निर्देश दिए। फार्मर आईडी किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके माध्यम से उन्हें कृषि संबंधित योजनाओं, अनुदानों और सुविधाओं का लाभ आसानी से मिलता है। जिलाधिकारी ने इस कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार न करने की बात कही। उन्होंने नाम संबंधी त्रुटियों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X