{"_id":"69ea6c26c1998eede703170a","slug":"topper-anees-dreams-of-going-to-iit-kannauj-news-c-214-1-knj1006-148057-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: टॉपर अनीस का आईआईटी में जाने का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: टॉपर अनीस का आईआईटी में जाने का सपना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश की मेरिट में 10वां और जिले में टॉपर छात्र अनीस का सपना आईआईटी में पढ़ने का है। उसका कहना है कि वह अभी से मेहनत कर रहा है और इंटर में प्रदेश की मेरिट में पहला स्थान हासिल करेगा।
कस्बे के आकाश एजूकेशन सेंटर में अध्ययनरत क्षेत्र के रूपपुर निवासी अनीस कुमार ने अपनी मेहनत और अनुशासन के बल पर सफलता की नई मिसाल पेश की है। वह दो भाइयों में बड़ा है जबकि छोटा भाई कृष्णा कक्षा छह में पढ़ाई कर रहा है। अनीस के बाबा पन्नालाल वर्मा व पिता अभय प्रताप सिंह किसान हैं और माता विनीता गृहिणी हैं। साधारण परिवार से होने के बावजूद अनीस ने कभी अपने सपनों को कमजोर नहीं होने दिया।
अनीस का लक्ष्य आईआईटीयन बनना है और इसके लिए वह लगातार मेहनत कर रहा है। उसने मुख्य रूप से सेल्फ स्टडी के जरिए अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाया है। वह रोजाना लगभग छह से सात घंटे पढ़ाई करता है और अपने समय का बेहतर प्रबंधन करता है। उनका कहना है कि वह हमेशा अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर पढ़ाई करता था, जिससे उसे और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा मिलती रही। वह मानता है कि सफलता के लिए अनुशासन और निरंतर अभ्यास बेहद जरूरी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X