{"_id":"69ea6c8a2a6a33dcce0f67f9","slug":"the-administration-seized-15-trucks-for-illegal-mining-kannauj-news-c-214-1-knj1006-148036-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अवैध खनन पर प्रशासन ने किए 15 ट्रक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अवैध खनन पर प्रशासन ने किए 15 ट्रक सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार के निर्देशन में अवैध खनन के खिलाफ गुरुवार को एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग की। कार्रवाई में कुल 29 वाहन सीज किए गए और 16,73,460 रुपये का शुल्क वसूला गया।
अभियान के दौरान अवैध खनन और खनिज परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई। सघन चेकिंग में अवैध रूप से बालू, मौरंग आदि खनन सामग्री का परिवहन करते पाए जाने पर संबंधित वाहनों को सीज किया गया। खनन स्थलों पर छापेमारी कर अवैध खनन में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ अभियोग भी पंजीकृत किए गए। खनन विभाग के समन्वय से जुर्माना और अन्य आवश्यक कार्रवाई भी की गई। जिलास्तर पर कुल 12 चालान किए गए। इसमें 15,20,060 रुपये का शमन शुल्क शामिल था। इसके अतिरिक्त, 1,53,400 रुपये का अन्य शुल्क भी वसूल किया गया।
संयुक्त टीमों का किया गया था गठन
इस अभियान में छिबरामऊ और तिर्वा क्षेत्र में गठित संयुक्त टीमों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इन टीमों में उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी पुलिस शामिल थे। परिवहन विभाग और खनन विभाग के अधिकारी भी इन टीमों का हिस्सा थे। संबंधित थानों के प्रभारी निरीक्षक और यातायात पुलिस के अधिकारी भी अभियान में सक्रिय रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X