सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   FIR against five in case of girl's death

Kannauj News: युवती की मौत के मामले में पांच पर प्राथमिकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
FIR against five in case of girl's death
विज्ञापन
तिर्वा। दहेज की मांग के चलते एक युवती के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बरात में दो लाख रुपये की मांग से मानसिक रूप से परेशान युवती ने फंदे से लटक कर जान दे दी थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने पर प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos



इंदरगढ़ क्षेत्र के चंदौआ गांव निवासी मनोज कुमार ने बताया कि बेटी सुमन (21) की शादी तालग्राम क्षेत्र के चौतराहार गांव निवासी सुमित कुमार के साथ तय हुई थी। आठ मार्च को वरीक्षा-गोदभराई की रस्म हुई थी और 26 अप्रैल को बरात आनी थी। शादी में 10 लाख रुपये खर्च होने की बात तय हुई थी, जिसमें वरीक्षा के दौरान पांच लाख रुपये दे दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद सुमित और उसके परिजनों ने बरात में दो लाख रुपये नकद अतिरिक्त देने की शर्त रख दी। इस मांग को लेकर सुमन पिछले तीन दिनों से मानसिक तनाव में थी। बुधवार शाम को उसने घर के कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने सुमित कुमार, सरमन, रामबहादुर, किरन पत्नी सरमन और संजेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed