सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   FIR against six clinic operators including hospital

Kannauj News: हॉस्पिटल समेत छह क्लीनिक संचालकों पर प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 02 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
FIR against six clinic operators including hospital
विज्ञापन
कन्नौज। बिना पंजीकरण अस्पताल और क्लीनिक संचालित करने पर डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल समेत छह क्लीनिक संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Trending Videos


जनपद में बिना पंजीकरण हॉस्पिटल और क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। यहां उपचार कराने वाले मरीजों की जान जोखिम में डाली जा रही है। कुछ दिन पहले डिप्टी सीएमओ डॉ. अजहर सिद्दीकी ने जिले के कई अस्पताल और क्लीनिकों का निरीक्षण किया था और पंजीकरण न होने पर नोटिस जारी कर चिकित्सा कार्य का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे, लेकिन एक हॉस्पिटल और पांच क्लीनिक संचालकों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता ने बताया कि बिना पंजीकरण के हॉस्पिटल और क्लीनिक चलाने वाले छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


इन पर दर्ज कराई गई प्राथमिकी
शहर के गोवर्धनी रोड स्थित सुपर हेल्थ केयर सेंटर के संचालक अंकित वर्मा, समधन मेन रोड स्थित बंगाली क्लीनिक के संचालक अनूप विश्वास, रसूलाबाद मेन रोड स्थित लक्ष्मी क्लीनिक के संचालक सूरज, फरिकापुर के मेराज क्लीनिक के संचालक मोहम्मद मेराज, सौंसरापुर मस्जिद के निकट फैसल-अलीमुद्दीन क्लीनिक के संचालक मोहम्मद फैसल, मलिकपुर रेलवे क्रॉसिंग स्थित रिंकू क्लीनिक के संचालक रिंकू राजपूत पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed