{"_id":"69f4fa64f2cc2637bf0a5ff4","slug":"married-woman-hanged-herself-to-death-kannauj-news-c-214-1-knj1006-148469-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: विवाहिता ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: विवाहिता ने फंदा लगा दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 02 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। कस्बा के मोहल्ला गढ़वा टोला में सेवानिवृत होमगार्ड की पुत्री ने कमरे के अंदर फंदा लगाकर जान दी। पिता ने पुत्री के ससुरालजनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है।
मोहल्ला गढ़वा टोला निवासी रामप्रकाश मिश्रा होमगार्ड से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। पत्नी उर्मिला होमगार्ड है। उन्होंने अपने पुत्री वर्षा (20) की शादी 15 जुलाई 2024 को कोतवाली गुरसहायगंज के खांडेदेवर निवासी प्रांशु से की थी। ससुराल के लोग उसे परेशान करते थे। इसके बाद ससुरालियों ने जेवर ले जाने का गंभीर आरोप लगा कर प्राथमिकी दर्ज करा दी थी, जबकि वर्षा ने भी पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। ससुरालीजन इसके बाद भी धमकी देते रहते थे।
शनिवार को न्यायालय में तारीख थी। इससे परेशान होकर शुक्रवार शाम को वर्षा ने घर के अंदर दुपट्टा से फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और सीएचसी लेकर पहुंचे, वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा का कहना हैतहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos