{"_id":"69efa5f4ab49478e7601fe3e","slug":"pickup-collides-with-parked-trolley-driver-dies-kannauj-news-c-214-1-knj1008-148257-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: खड़े ट्राला से टकराई पिकअप, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: खड़े ट्राला से टकराई पिकअप, चालक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार की देर रात को खड़े ट्राले से पिकअप टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस कार्रवाई के लिए परिजनों का इंतजार कर रही है।
राजस्थान के नागौर थानाक्षेत्र के जखली मकराना गांव निवासी बबलू (40) देर रात राजस्थान से पत्थर लेकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से लखनऊ जा रहा था। पिकअप कोतवाली क्षेत्र के फगुआ भट्टा गांव के पास पहुंची। तभी पिकअप किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप चालक को झपकी आने से अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर टकरा गई है। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। सोमवार देर शाम तक परिजन न आने के कारण शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
Trending Videos