सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Placement drive to be held at ITI on the 16th

Kannauj News: आईटीआई में 16 को होगा प्लेसमेंट ड्राइव आयोजन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Placement drive to be held at ITI on the 16th
विज्ञापन
युवा पेज के लिए...

- युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका
संवाद न्यूज एजेंसी

तालग्राम। आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार का बेहतर अवसर मिलेगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 16 जून को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। यहां कंपनी अप्रेंटिस के लिए युवाओं की भर्ती करेगी।
नोडल राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य अनुज कुमार मौर्या ने बताया कि 16 जून को सुबह साढ़े नौ बजे टाटा मोटर्स लिमिटेड लखनऊ की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, मशीनिस्ट ग्राइंडर और पावर कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 13870 से 15260 हजार रुपये प्रतिमाह सीटीसी के साथ कंपनी नियमों के अनुसार अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। प्रधानाचार्य ने जिले के सभी राजकीय एवं निजी प्रशिक्षण संस्थानों से पात्र प्रशिक्षणार्थियों को प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की अपील की है। महिला पुरुष अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र और बायोडाटा के साथ आना होगा। भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed