{"_id":"6a382feecef18645d909fe6a","slug":"three-laborers-injured-after-being-hit-by-a-car-driver-flees-kannauj-news-c-214-1-knj1007-151212-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कार की टक्कर से तीन मजदूर घायल, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कार की टक्कर से तीन मजदूर घायल, चालक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। सरायमीरा स्थित एक कारखाने में मजदूरी करने के बाद शनिवार को घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में तीनों युवक घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।
सदर क्षेत्र के ग्राम चिंतामणि निवासी निलेश (15), निर्मल (13) और अनंत (28) शाम को एक कारखाने से काम करके लौट रहे थे। तभी अशोक नगर स्थित पीएनबी बैंक के सामने एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई, लेकिन लोगों का आरोप है कि करीब 15 मिनट तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इससे नाराज लोगों ने घायलों को ऑटो में बैठाकर जिला अस्पताल भिजवाया। वहां उनका इलाज किया गया।
पुलिस ने अज्ञात कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।