{"_id":"6a38318e48b16e95ef015bc5","slug":"title-clash-at-a2r-hub-faridpur-and-the-sports-zone-kannauj-kannauj-news-c-214-1-knj1007-151207-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एटूआर हब फरीदपुर व द स्पोर्ट्स जोन कन्नौज में खिताबी भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एटूआर हब फरीदपुर व द स्पोर्ट्स जोन कन्नौज में खिताबी भिड़ंत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छिबरामऊ। प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर में चल रहे कबड्डी प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में एटूआर हब नवीगंज फरीदपुर व द स्पोर्ट्स जोन कन्नौज ने जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दोनों मैच में एटा के अमन व प्रशांत यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
ग्राम फरीदपुर के खेल मैदान पर पहला सेमीफाइनल मैच एटूआर हब नवीगंज फरीदपुर व हरिओम मोबाइल शॉप नवीगंज टीम के बीच हुआ। दोनों टीमों के बीच हुई भिड़ंत में फरीदपुर की टीम ने 43 और नवीगंज ने 30 अंक बनाए। इस मैच में आयोजन समिति ने टीम के कप्तान सुंदरम ठाकुर व मैन ऑफ द मैच अमन एटा को सम्मानित किया। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल द स्पोर्ट्स जोन कन्नौज और मां आनदी देवी प्रेमपुर के बीच हुआ। इसमें कन्नौज ने 33 व प्रेमपुर ने 25 अंक हासिल किए। कन्नौज को आठ अंकों से विजेता घोषित किया गया।
मैच के दौरान अंपायरिंग की भूमिका में वैभव, भूपेंद्र ठाकुर व कमेंटेटर की भूमिका में सौरभ सिंह राठौर एडवोकेट ने निभाई। मैच के दौरान सपा नेता एवं पूर्व प्रधान शैलेंद्र सिंह राठौर, राहुल पाल, कौशलेंद्र पाल, अवधेश सिंह राठौर, रामकरन सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।