{"_id":"69f4f6c04f028bdbab00b6d7","slug":"valmiki-community-protests-over-casteist-comments-on-facebook-kannauj-news-c-214-1-knj1005-148462-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: फेसबुक पर जातिसूचक टिप्पणी पर वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: फेसबुक पर जातिसूचक टिप्पणी पर वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 02 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। सोशल मीडिया पर अनुसूचित जाति के विरुद्ध की गई अभद्र टिप्पणी और धमकी भरे पोस्ट को लेकर क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है। आरोपी द्वारा फेसबुक पर समाज विशेष को निशाना बनाए जाने से आक्रोशित वाल्मीकि समाज के लोगों ने सौरिख थाने में प्रदर्शन किया।
ग्राम माझपाटी निवासी रॉयल वाल्मीकि आर्मी के जिलाध्यक्ष अमरजीत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक युवक पिछले कुछ समय से फेसबुक पर लगातार भड़काऊ पोस्ट डाल रहा है। आरोप है कि इन पोस्टों में न केवल बेहद आपत्तिजनक और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया, बल्कि समाज के लोगों को जान से मारने और दोबारा गुलाम बनाने जैसी धमकियां भी दी गईं। जानबूझकर क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी जयंती गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आईटी सेल की मदद से फेसबुक पोस्ट की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इस दौरान रवि वाल्मीकि, प्रेम सागर, बीडीसी सदस्य नेत्रपाल, सपा नेता विनोद वाल्मीकि, भाजपा कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र वाल्मीकि समेत कई लोग मौजूद रहे।
थानाध्यक्ष को सोशल मीडिया पर धमकी, वीडियो वायरल
हसेरन। ग्राम कांकरकुई निवासी भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सूरज कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई और दलित विरोधी होने के आरोप लगाए हैं। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो बहुजन समाज के लोग सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे। वहीं, स्थानीय लोगों ने आरोपों को निराधार बताया है और कहा कि संबंधित व्यक्ति पहले भी भ्रामक जानकारी फैलाने को लेकर विवादों में रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोप लगाने वाला व्यक्ति मुकदमों से बचने के लिए ऐसा कर रहा है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos