{"_id":"6a81f5d81fe7a5eee50f43ca","slug":"8-50-lakh-fraud-under-the-guise-of-share-trading-and-telegram-based-investment-fir-registered-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: शेयर ट्रेडिंग और टेलीग्राम में निवेश के नाम पर 8.50 लाख की ठगी, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: शेयर ट्रेडिंग और टेलीग्राम में निवेश के नाम पर 8.50 लाख की ठगी, एफआईआर
Sun, 16 Aug 2026 11:10 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याणपुर थानाक्षेत्र में शेयर ट्रेडिंग और टेलीग्राम में निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने कुल 8.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ितों ने निवेश की रकम निकालने की बात की तो ठगी का पता चला। पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कल्याणपुर अंबेडकरपुरम निवासी राजाराम शाक्यवार से 6.60 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। आरोपियों ने सोशल मीडिया ग्रुप और वेबसाइट के जरिए खुद को फिनसोल सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा बताया।
विज्ञापन
निवेश के बाद रकम निकालने पर अतिरिक्त रुपये जमा कराने का दबाव बनाया गया। राजाराम ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 15 जून को उन्हें फिनसोल स्ट्रेटेजी डिस्कशन सर्किल नाम के सोशल मीडिया ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में शेयर बाजार और निवेश से संबंधित जानकारियां दी जाती थीं। ग्रुप में गुल टेकचंदानी और अनन्या कुलकर्णी के नाम और मोबाइल नंबर दिए गए थे। लगातार निवेश संबंधी जानकारी मिलने से उन्हें आरोपियों पर भरोसा हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद उनकी अनुमति के बिना आईपीओ और एफपीओ में निवेश दिखाते हुए 6.60 लाख रुपये दे दिए। लगातार अतिरिक्त रुपये मांगे जाने पर उन्हें धोखाधड़ी का संदेह हुआ। इसी प्रकार टेलीग्राम पर ऑनलाइन निवेश में मुनाफा कमाने का झांसा देकर आईआईटी परिसर निवासी रोली वर्मा से से 1.90 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन