फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   9-Year-Old Boy Dies After Rope Gets Caught Around His Neck

दर्दनाक हादसा: गले में रस्सी फंसने से नौ वर्षीय बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 29 Jul 2026 08:09 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 29 Jul 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
9-Year-Old Boy Dies After Rope Gets Caught Around His Neck
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कस्बा अजीतमल के गांधीनगर मोहल्ले में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में गले में रस्सी फंस जाने से नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मूल रूप से गोपालपुर निवासी पवन कुमार दुबे पुत्र रविंद्र कुमार दुबे हाईवे के पास गांधीनगर में रहते हैं और गांधीनगर बिजली घर के पास दुकान चलाते हैं।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर पवन कुमार दुकान पर थे, जबकि पत्नी छत पर कपड़े सुखाने गई थीं और बेटी बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आदित्य झूला डालने की जिद करते हुए हाथ में रस्सी लेकर घूम रहा था। मां ने उसे डांटते हुए पढ़ाई करने के लिए कहा, जिसके बाद वह कमरे के अंदर चला गया।
विज्ञापन


बताया कि कमरे में उसने झूला बनाने के उद्देश्य से रस्सी का फंदा बनाकर छत के कुंडे में फंसाने का प्रयास किया। इसी दौरान रस्सी उसके गले में फंस गई, जिससे वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। कुछ देर बाद बहन कमरे में पहुंची तो भाई को अचेत अवस्था में पड़ा देखकर शोर मचाया। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अजीतमल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अजीतमल कोतवाली पुलिस सीएचसी पहुंची और शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया बालक की मौत गले में रस्सी फंसने से हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था, इसलिए पंचनामा भरकर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed