{"_id":"69cad8345f475463910962f7","slug":"akash-became-the-district-social-welfare-officer-after-passing-the-uppcs-exam-kanpur-news-c-220-1-akb1006-140567-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: यूपीपीसीएस परीक्षा पास कर आकाश बने जिला समाज कल्याण अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: यूपीपीसीएस परीक्षा पास कर आकाश बने जिला समाज कल्याण अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। यूपीपीसीएस की परीक्षा पास कर पुखरायां पुरानी बस्ती लक्ष्मीबाई नगर निवासी शैलैंद्र शुक्ला के बेटे आकाश शुक्ला जिला समाज कल्याण अधिकारी बने हैं। इसकी जानकारी पर लोगों ने घर पहुंच कर बधाई दी।
आकाश शुक्ला ने बताया कि कक्षा पांच तक पुखरायां के मांटेशरी स्कूल दीनदयाल शिक्षा निकेतन विद्यालय में पढ़ाई की। इसके बाद पिता को आगे प्राइवेट विद्यालय में पढ़ा पाने में सक्षमता नहीं थी। इसलिए कानपुर देहात नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा दी। जिसके पास होने पर कक्षा छह में प्रवेश मिल गया। जहां से हाईस्कूल 91.2 प्रतिशत अंक हासिल कर पास किया। इसके बाद कक्षा 11 में ललितपुर के नवोदय विद्यालय भेज दिया गया। जहां इंटरमीडिएट 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर पास किया।
इसके बाद ग्रेजुएशन के साथ यूपीपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यूपीपीसीएस 2024 की परीक्षा का परिणाम रविवार की रात आया। जिसमें उसे सफलता मिली। जिसमें पोस्ट वेलफेयर ऑफ डिस्टिक के लिए स्थान मिला है। वह जिला समाज कल्याण अधिकारी बने हैं। बताया कि 2025 की परीक्षा चल रही है। लक्ष्य तो आईएएस बनने का है। जिसके लिए प्रयास करता रहूंगा। कहा कि जब लक्ष्य बना लिया जाता है तो परिणाम सार्थक की आते हैं। इसके इंतजार नहीं किया जाता। परिणाम आने में देरी भी हो सकती है।
आकाश के पिता घर में ही छोटी से परचून की दूकान किए हैं। मां संजू देवी गृहिणी हैं। कहा कि बहन आंचल शुक्ला से हमको सीख मिली। उन्होंने रात-रातभर पढ़ाई कर नीट की परीक्षा पास की। उनको जी.एस.वी.एम मेडिकल कॉलेज कानपुर एमबीबीएस के लिए मिला है। जिसमें वह पढ़ाई कर रही हैं। छोटी बहन आदिति शुक्ला पुखरायां के बीकेएसडी कॉलेज में हाईस्कूल में पढ़ रही हैं।
Trending Videos