{"_id":"5bf9243abdec2241471f6078","slug":"akhilesh-yadav-marriage-anniverasray-special-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब अखिलेश-डिंपल की शादी में पहुंचे डकैत, चर्चा का विषय बन गई थी 'बैंडिट क्वीन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब अखिलेश-डिंपल की शादी में पहुंचे डकैत, चर्चा का विषय बन गई थी 'बैंडिट क्वीन'
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 24 Nov 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिलेश-डिंपल की लव स्टोरी और शादी की कहानी भी बड़ी रोचक है। 24 नवंबर 1999 को अखिलेश यादव और डिंपल रावत की शादी में बैंडिट क्वीन के नाम से मशहूर फूलन देवी भी पहुंची थीं। फूलन को शादी में देखकर सभी हैरान थे। हालांकि उन्हें शादी में आने का न्यौता भेजा गया था।
डेमो पिक
वर्तमान में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कन्नौज से सांसद डिंपल यादव की शादी में भी फूलन देवी पहुंची थीं। उनकी यह तस्वीर चर्चा का विषय बन गई थी। इस तस्वीर को खुद अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था।
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव की लव स्टोरी बिलकुल फिल्मी है। अखिलेश यादव की जीवनी 'अखिलेश यादव- बदलाव की लहर' की लेखिका सुनीता एरोन ने उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
पहली मुलाकात
अखिलेश और डिंपल यादव की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। उस वक्त अखिलेश 21 साल के थे। वहीं, डिंपल सिर्फ 17 साल की थीं और स्कूल की पढ़ाई कर रही थीं। दोनों ने पूरे चार साल तक एक दूसरे को डेट किया। हालांकि इस दौरान दोनों साथ नहीं रहे।

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप
यह जोड़ी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रही। जिस दौरान दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे, तब डिंपल यादव लखनऊ यूनिवर्सिटी से कॉमर्स की पढ़ाई कर रही थीं। वहीं, अखिलेश यादव मैसूर यूनिवर्सिटी से एनवायरन्मेंटल टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग कर रहे थे। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया स्थित सिडनी यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की पढ़ाई करने चले गए। सिडनी जाने के बाद भी अखिलेश डिंपल के टच में रहे। वह डिंपल को लेटर्स लिखते थे, ग्रीटिंग कार्ड्स भेजते थे।