{"_id":"69b6510e4a10c61a7305f7ff","slug":"auraiya-child-killed-in-collision-with-pickup-brother-asks-papa-will-anaya-be-okay-body-sent-for-postmortem-2026-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: पिकअप की टक्कर से मासूम की मौत; भाई ने पूछा- पापा, अनाया ठीक तो हो जाएगी? शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: पिकअप की टक्कर से मासूम की मौत; भाई ने पूछा- पापा, अनाया ठीक तो हो जाएगी? शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
सार
Auraiya News: पुर्वा सुजान गांव में पिकअप की टक्कर से छह साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप को रावतपुरवा से बरामद कर लिया है और पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
मृतक मासूम की फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
औरैया जिले के बेला-दिबियापुर मार्ग स्थित गांव पुर्वा सुजान निवासी नौशाद मंसूरी की छह वर्षीय बेटी अनाया रविवार सुबह अपने भाई बहनों व अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। करीब साढ़े नौ बजे अचानक मासूम अनाया सड़क पर पहुंच गई। तभी बेला की तरफ से आरही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मारते हुए सहार की तरफ भाग गई। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos
टक्कर होते ही परिजन घर से निकलकर सड़क पर मासूम के शव के पास बैठकर रोने बिलखने लगे व डायल 112 पुलिस समेत थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस व थाना पुलिस ने शव को सड़क से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए चिचोली स्थित मेडिकल कॉलेज भेज दिया। थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर थाना सहार, बिधूना व एरवाकटरा की पुलिस भी पहुंच गई। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
पुलिस ने पिकअप को थाना सहार क्षेत्र के गांव रावतपुरवा से बरामद कर थाने में खड़ा करा दिया। मासूम की मां नसरीन व बड़ी बहन जोया (10) व बड़ा भाई गोलू (8) का रो-रोकर बुरा हाल था। गोलू अपने पिता से कह रहा था कि पापा अनाया ठीक, तो हो जाएगी। पिता भी उसे रोते हुए झूठी सांत्वना दे रहा था कि हां, बेटा हो जाएगी। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टक्कर मारने वाली पिकअप को पकड़कर थाने लाया गया है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार कराया जाएगा।