सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Speeding unidentified vehicle rams into loader driver dies after falling out through open window

Auraiya Accident: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने लोडर को मारी टक्कर, खिड़की खुलने से नीचे गिरे चालक की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 19 May 2026 12:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Auraiya News: अजीतमल  कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर लालपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मैजिक लोडर चालक नदीम की मौत हो गई और शहबाज गंभीर रूप से घायल हो गया।

Auraiya Speeding unidentified vehicle rams into loader driver dies after falling out through open window
सांकेतिक  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

औरैया जिले में नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में मैजिक लोडर चालक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, इटावा के मेवाती मुहल्ला निवासी नदीम (36) पुत्र सलीम मैजिक लोडर चलाता था। सोमवार को वह अपने साथ मुहल्ले के ही शहबाज (18) पुत्र नईम, छोटू और फैसल पुत्रगण तकी मोहम्मद को लेकर औरैया गया था।

Trending Videos

छोटू, फैसल और शहबाज शटरिंग लगाने का काम करते हैं। सभी लोग काम समाप्त कर देर रात वापस इटावा लौट रहे थे। बताया गया कि रात करीब 11:30 बजे जैसे ही उनका लोडर अजीतमल क्षेत्र के ग्राम लालपुर के पास हाईवे पर पहुंचा। तभी पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने लोडर में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से लोडर की खिड़की खुल गई और चालक नदीम नीचे सड़क पर गिर पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे में शहबाज भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने नदीम को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल शहबाज की हालत गंभीर होने पर उसे उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed