{"_id":"6a0fd6980d81e6370b0dc60d","slug":"auraiya-thieves-go-on-rampage-at-midnight-break-in-house-and-steal-goods-worth-lakhs-burglars-flee-via-rooftop-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: आधी रात को चोरों का तांडव, घर में घुसकर लाखों का सामान किया पार, छत के रास्ते भागे शातिर, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: आधी रात को चोरों का तांडव, घर में घुसकर लाखों का सामान किया पार, छत के रास्ते भागे शातिर, जांच शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 22 May 2026 09:38 AM IST
विज्ञापन
सार
Auraiya News: चन्हैया गंगाराम गांव में रामोतार सिंह के घर में रात दो बजे अज्ञात चोरों ने चोरी की। बरामदे में सो रही सरिता देवी के जागने और शोर मचाने पर चोर अंदर का गेट बंद कर छत के रास्ते भाग निकले।
छत पर बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
औरैया जिले में कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव चन्हैया गंगाराम निवासी रामोतार सिंह के घर में अज्ञात चोरों ने रात के समय चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घर के बाहर बरामदे में लेटी सरिता देवी ने रात करीब दो बजे घर के अंदर खटपट की आवाज सुनी। शक होने पर जब उन्होंने उठकर देखा, तो घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना देख सरिता देवी ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घर के अंदर के गेट बंद मिले। किसी तरह गेट खोलकर अंदर देखा गया] तो छत पर सामान बिखरा पड़ा था। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।