{"_id":"6a2bded4ffb318cac80fc259","slug":"banda-spurious-gutkha-factory-operating-from-a-house-accused-arrested-with-stock-worth-2-lakh-2026-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda: घर में चल रही थी नकली गुटखा फैक्टरी, दो लाख के माल के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: घर में चल रही थी नकली गुटखा फैक्टरी, दो लाख के माल के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ
Fri, 12 Jun 2026 03:57 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 12 Jun 2026 03:57 PM IST
सार
Banda News: रब्बानिया नगर में नकली और अपमिश्रित गुटखा बनाने वाले बाबूलाल को पुलिस ने दो लाख रुपये के तैयार माल और सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने घर से ही अवैध कारोबार चला रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने रब्बानिया नगर में अवैध रूप से नकली और अपमिश्रित गुटखा निर्माण करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लगभग दो लाख रुपये की कीमत का निर्मित, अर्द्धनिर्मित गुटखा, बनाने की सामग्री और रैपर बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम थाना कोतवाली नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि रब्बानिया नगर निवासी बाबूलाल अपने ही मकान में अवैध रूप से गुटखा का निर्माण कर रहा है। इस सूचना पर तत्काल संज्ञान लिया गया। पुलिस की एक टीम ने मौके पर दबिश दी और अवैध गुटखा निर्माण करते हुए आरोपी बाबूलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आसपास के क्षेत्रों में करता था सप्लाई
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बाबूलाल ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से अपने मकान में ही अवैध गुटखा तैयार कर रहा था। तैयार माल को वह आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करके अवैध लाभ अर्जित कर रहा था। बताया कि कुछ समय पूर्व गुटखा निर्माण में प्रयुक्त उसकी मशीन शॉर्ट सर्किट के कारण जल गई थी, जिसे उसने कबाड़ में बेच दिया था। वह फिर से नई मशीन लगाकर अपना अवैध कारोबार शुरू करने की तैयारी कर रहा था।