फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bengal's daughters shine in national table tennis

Kanpur News: राष्ट्रीय टेबल टेनिस में बंगाल की बेटियों का जलवा

Mon, 17 Aug 2026 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Bengal's daughters shine in national table tennis
कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में रविवार से अल्टीमेट फर्स्ट रैंकिंग नेशनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट शुरू हो गया। पहले दिन अंडर-11 के क्वालिफाइंग मुकाबले हुए, जिसमें पश्चिम बंगाल की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर मुख्य ड्रा में जगह बनाई। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के पांच-पांच खिलाड़ियों ने बालक वर्ग के मुख्य ड्रा में प्रवेश किया। उत्तर प्रदेश के दो खिलाड़ी अगले दौर में पहुंच गए।
विज्ञापन

टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 16 से 23 अगस्त तक राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, सांसद रमेश अवस्थी, एमएलसी अरुण पाठक, यूपीटीटीए चेयरमैन संजीव पाठक, सचिव अरुण बनर्जी ने किया। इस मौके पर गीता टंडन कपूर, ज्योत्सना अरुण, एन गणेशन, एमएचपीएल के निदेशक पीयूष अग्रवाल, टीएसएच के सीईओ प्रणीत अग्रवाल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------
बालिका वर्ग में पश्चिम बंगाल का शानदार प्रदर्शन
अंडर-11 बालिका एकल वर्ग में पश्चिम बंगाल की छह खिलाड़ियों ने मुख्य ड्रा में जगह बनाई। कृतिका साइबो, शिवांगी मिश्रा, आयुषिका देब, अरिएत्री पाल, अस्मिता पॉल और वरेण्या सरकार क्वालिफाई करने में सफल रहीं। हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र की चार-चार और कर्नाटक की तीन खिलाड़ियों ने मुख्य ड्रा में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
तीन राज्यों के खिलाड़ियों ने मुख्य ड्रा में जगह बनाई
अंडर-11 बालक एकल वर्ग में महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के पांच-पांच खिलाड़ियों ने मुख्य ड्रा में जगह बनाई। हरियाणा व दिल्ली के तीन-तीन और गुजरात व उत्तर प्रदेश के दो-दो खिलाड़ी अगले दौर में पहुंचे। महाराष्ट्र के राजवर्धन तिवारी, नक्ष महाजन, अधिराज चौहान, निर्मित कुटे और आरव बापट ने क्वालिफाई किया। पश्चिम बंगाल से देबांशु चक्रवर्ती, अर्जुन सेन, मयूख सरकार, अरिक दत्ता और दीपम सरदार तथा तमिलनाडु से एआर सुंदरमूर्ति, एम. निबिश, अखिल विनोद, टीके अक्षत और एम. मुहम्मद रेहान ने मुख्य ड्रा में स्थान बनाया।

-----------------------
पांच गेम तक खिंचे मुकाबलों ने बढ़ाया रोमांच
क्वालिफाईंग दौर में कई मुकाबले अंतिम गेम तक चले। पुडुचेरी के एम. तसवंत ने तमिलनाडु के एम. निबिश को 8-11, 13-15, 11-9, 11-6, 11-3 से हराया। तमिलनाडु के अखिल विनोद ने पश्चिम बंगाल के सरबजीत सरकार को 11-7, 7-11, 11-9, 5-11, 17-15 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed