फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP District President's brother-in-law attacked with a sickle following a dispute over grass cutting in field

Kanpur Dehat: खेत में घास काटने के विवाद में भाजपा जिलाध्यक्ष के जेठ पर हंसिए से हमला, हालत गंभीर

Wed, 05 Aug 2026 05:33 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 05 Aug 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
BJP District President's brother-in-law attacked with a sickle following a dispute over grass cutting in field
घायल अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
भोगनीपुर थाना क्षेत्र के गुरगांव गांव में बुधवार सुबह खेत में घास काटने को लेकर हुए विवाद में भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान के जेठ अजीत सचान पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब आठ बजे अजीत सिंह सचान अपनी फसल देखने खेत पहुंचे थे। आरोप है कि गांव के ही दो भाई उनके खेत में घास काट रहे थे। विरोध करने पर कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान एक आरोपी ने अजीत सिंह को पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने हंसिए से उनके पेट पर वार कर दिया। हमले में उनका पेट गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन


खेतों में काम कर रहे लोगों ने घायल को साइकिल से गांव पहुंचाया। इसके बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान सहित कई भाजपा पदाधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायल का हालचाल लिया। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed