फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: NHAI takes major action over expressway subsidence; notice issued to PNC Infratech

UP: एक्सप्रेसवे धंसने के मामले में NHAI की बड़ी कार्रवाई, पीएनसी इंफ्राटेक को नोटिस जारी, पढ़ें पूरी खबर

Wed, 05 Aug 2026 05:01 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 05 Aug 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
UP: NHAI takes major action over expressway subsidence; notice issued to PNC Infratech
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए धंसाव के मामले में बेहद सख्त रुख अपनाया है। परियोजना के क्रियान्वयन और पर्यवेक्षण में लापरवाही बरतने पर रियायतग्राही, स्वतंत्र अभियंता और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक व दंडात्मक कार्रवाई की गई है। साथ ही, जब तक एक्सप्रेसवे की पूरी मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक यात्रियों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा।
विज्ञापन


26 जुलाई को हुआ था किमी 64 के पास धंसाव
एनएचएआई के मुताबिक, बीते 26 जुलाई 2026 को एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 64 के पास सड़क में धंसाव (स्लिपेज) देखा गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राधिकरण ने तुरंत बहाली का काम शुरू कराया और यातायात को सुरक्षित डायवर्ट कर दिया, जिससे आवागमन सुचारु रूप से चल रहा है। स्थल के व्यापक तकनीकी परीक्षण के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


पीएनसी इंफ्राटेक को नॉन-परफॉर्मर घोषित करने का प्रस्ताव
प्रोजेक्ट की निर्माण एजेंसी पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड को नॉन-परफॉर्मर घोषित करने के लिए नोटिस जारी किया गया है, जिसके तहत कंपनी भविष्य की एनएचएआई परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया से बाहर हो जाएगी। इसके अलावा कंपनी को निम्नलिखित मामलों में कारण बताओ नोटिस मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद के खर्चे पर करेगी मरम्मत
एनएचएआई ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित हिस्से को ठीक करने में आने वाला करीब तीन करोड़ का पूरा खर्च रियायतग्राही कंपनी अपने खुद के संसाधनों से उठाएगी, जिससे सरकारी खजाने पर कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। सुधार कार्य पूरा होने तक टोल संग्रहण पूरी तरह स्थगित रहेगा और टोल राजस्व की भरपाई भी इसी कंपनी से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed