{"_id":"6a7323e789fcc48a340ce19e","slug":"kanpur-dehat-youth-dies-of-electrocution-while-installing-a-tin-shed-at-a-workshop-colleague-suffers-burns-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: वर्कशॉप में टिन शेड लगाते समय करंट से युवक की मौत, साथी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: वर्कशॉप में टिन शेड लगाते समय करंट से युवक की मौत, साथी झुलसा
Wed, 05 Aug 2026 05:25 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 05 Aug 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
करंट से झुलसा युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रनिया थाना क्षेत्र के खानचंदपुर गांव के पास बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब एक वर्कशॉप में टिन शेड लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खानचंदपुर के पास स्थित एक वर्कशॉप में टिन शेड लगाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान काम करते समय टिन शेड या लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे तेज करंट दौड़ गया। हादसे में बिलसराय निवासी सूरज (28) पुत्र विनोद और उसका साथी अमन (30) पुत्र रामप्रकाश गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
दोनों घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज, अकबरपुर ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात डॉ. निशांत पाठक ने परीक्षण के बाद सूरज को मृत घोषित कर दिया। वहीं अमन का उपचार जारी है। रनिया थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया करंट लगने से हादसा हुआ है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन