फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदाई के बाद नई बहू ने रखी एेसी शर्त कि सास, ससुर के साथ दूल्हा भी रह गया हैरान

Thu, 08 Feb 2018 11:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 08 Feb 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
Bride gives 12th board Exam after Wedding
डेमो पिक
यूपी के बांदा में व‌िदाई हाेने के बाद दुल्हन ने रखी एेसी शर्त रखी क‌ि शादी में अाए मेहमानाें के साथ सास, ससुर अाैर पत‌ि भी हैरान रह गया। जहां व‌िदाई के बाद दुल्हने घंटाे राेती हैं वहीं बांदा की इस नई बहू ने सभी काे चाैकाने वाला काम क‌िया है। 


 
Bride gives 12th board Exam after Wedding
डेमो पिक
माथे पर ताजा सिंदूर, हाथों में मेंहदी और कलाई में कंगन तथा लाल परिधान में सजी-संवरी नई नवेली दुल्हन बुधवार को परीक्षा केंद्र में आकर्षण का केंद्र रही। मायके से विदा होकर ससुराल जाने से पहले बोर्ड परीक्षा दी। विदाई की सजी-धजी कार में उसे परीक्षा केंद्र तक दूल्हा और ससुराल के अन्य लोग लेकर आए। 

 
Bride gives 12th board Exam after Wedding
शादी के मंडप से परीक्षा देने पहुंची अर्चना
बबेरू क्षेत्र के टोला कलां गांव की अर्चना देवी की मंगलवार की रात शादी थी। बारात फतेहपुर जिले के खागा कस्बे से आई थी। रातभर शहनाई और शादी की रस्में हुईं। बुधवार को सुबह विदाई हुई। अर्चना इंटर की परीक्षार्थी भी थी। व‌िदाई के बाद ही अर्चना ने कहा क‌ि वह पहले अपनी परीक्षा देने जाएगी इसके बाद ही वह ग्रह प्रवेश करेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bride gives 12th board Exam after Wedding
डेमो पिक
बहू की इस शर्त काे सुनकर सास, ससुर बहुत खुश हुए। दोपहर को मायके से विदाई होते ही वह दुल्हन के परिधान में ही फूल-पत्ती से सजी कार में मायके के बजाय सीधे यहां स्थित जेपी शर्मा इंटर कालेज परीक्षा केंद्र आई। साथ में दूल्हा अनूप और भाई रजनीश कुमार, जीजा संतोष कुमार, फूफा श्रवण कुमार भी थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed