फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी में जाने के लिए भाड़े पर की थी स्कार्पियो, किराया ना देने पर ड्राइवर ने खेला माैत का खेल

Thu, 08 Feb 2018 10:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 08 Feb 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
scorpio driver killed two people
घटनास्थल पर माैजूद पुलिस
यूपी के बांदा ज‌िले में एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने अाया है। यहां कुछ लाेगाें ने गांव की एक शादी में जाने के ल‌िए स्कार्पियो क‌िराए पर ली थी। बरात करने के बाद जब ड्राइवर ने क‌िराया मांगा ताे लाेगाें ने देने से इंकार कर द‌िया। इसके बाद जाे ड्रइवर ने क‌िया उसे सुनकर क‌िसी का भी द‌िल दहल जाएगा। 



 
scorpio driver killed two people
जांच करती पुलिस
यूपी के महोबा में बुकिंग का भाड़ा न देने पर गुस्साए चालक ने सवारियों पर स्कार्पियो चढ़ा दी। जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर रात में भाग निकला। सुबह पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में लिया है। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।

 
scorpio driver killed two people
कार की जांच करती पुलिस
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहरा कलां के मनोज, विजय, केसर, राजू, रवि, मुन्ना, अनुरोध और मुस्करा निवासी बृजेश, ऐंचाना निवासी अखिलेश पुत्र बच्चू से नौ लोगों ने बिलबई से मुढ़ारा के लिए स्कार्पियो कार 1500 रुपये में भाड़े पर की थी। करहरा गांव निवासी मदन मंगलवार रात को ग्रामीणों को करहरा से बिलबई लाया था। इसके बाद बिलबई से मुढ़ारा शादी में ले गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
scorpio driver killed two people
कार के साथ पुलिस
मुढ़ारा से रात में लौटने के बाद चालक ग्रामीणों से महोबा में भाड़ा मांगने लगा ताें गांव में ही भाड़ा देने की बात कहीं। इसी बात को लेकर चालक का विवाद हो गया। गुस्से में आकर चालक ने सभी ग्रामीणों को गाड़ी से नीचे उतार दिया। रात का समय होने के कारण ग्रामीण गांव के लिए पैदल जाने लगे। लगभग एक किमी झलकारी बाई तिराहे के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो चालक ने पीछे से ग्रामीणों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी।


 
विज्ञापन
scorpio driver killed two people
एक्सीडेंट करने के बाद कार
जिससे दो लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद गाड़ी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर बुधवार को सुबह पुलिस अधीक्षक एन कोलांची और सीओ सदर जितेंद्र दुबे  मौके पर पहुंचे, निरीक्षण का जायजा लिया। एसपी के निर्देश पर स्कार्पियो गाड़ी को कब्जे में लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed