Kanpur: बिठूर-कल्याणपुर रोड पर लोडर ने बुलेट में मारी सामने से टक्कर, 27 वर्षीय युवक की मौत; चालक हिरासत में
Kanpur News: कल्याणपुर-बिठूर रोड पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में बुलेट सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब सामने से आ रहे लोडर ने बुलेट में टक्कर मार दी। हादसे में न्यू आजाद नगर, कल्याणपुर निवासी आकाश गुप्ता (27) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के बिठूर-कल्याणपुर मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक अनियंत्रित लोडर ने सामने से आ रही बुलेट बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बिठूर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लोडर चालक को वाहन समेत हिरासत में ले लिया है।
न्यू आजाद नगर निवासी आकाश की हुई मौत
कल्याणपुर के न्यू आजाद नगर निवासी 27 वर्षीय आकाश गुप्ता शुक्रवार को अपनी बुलेट बाइक से बिठूर-कल्याणपुर रोड से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार लोडर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी बुलेट में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुलेट के परखच्चे उड़ गए और आकाश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ एकत्र हो गई और ट्रैफिक बाधित हो गया।
आरोपी लोडर चालक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही बिठूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल आकाश को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बचा नहीं सके। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल लोडर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक देवेश गौतम पुत्र अशोक नगर, कल्याणपुर को मौके से हिरासत में ले लिया है। बिठूर पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।