सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chandra Grahan 2026: What time will the lunar eclipse be visible in Kanpur, see the exact time

Chandra Grahan 2026: कानपुर में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण, देखें सही समय

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 03 Mar 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
सार

चंद्रग्रहण के दौरान कानपुर की सड़कों पर भीड़ कम दिखाई दी। ग्रहण के चलते इस बार होली चार मार्च को खेली जाएगी। 

Chandra Grahan 2026: What time will the lunar eclipse be visible in Kanpur, see the exact time
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सूतक काल से पहले ही शहर के सभी मंदिरों के पट बंद कर दिए गए। घरों में भी लोगों ने पूजा अर्चना बंद की। ग्रहण का असर होली पर्व पर भी दिखाई दिया। ग्रहण के चलते होलिका दहन के अगले दिन यानी आज रंग नहीं खेला गया। 
Trending Videos


सुबह साढ़े चार बजे बंद हुए आनंदेश्वर मंदिर के कपाट
चंद्रग्रहण के दिन मंगलवार को परमट स्थित आनंदेश्वर महादेव मंदिर के कपाट सूतक काल प्रभावी होने के कारण सुबह 04:30 बजे मंगला आरती के बाद बंद कर दिए गए। श्रद्धालुओं को मंगला आरती के समय ही बाबा के दर्शन किए। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्र ग्रहण दोपहर 03:20 बजे प्रारंभ होकर शाम 06:48 बजे समाप्त होगा। कानपुर में ग्रस्तोदित चंद्रोदय शाम 06:00 बजे होगा। स्थानीय स्तर पर ग्रहण काल लगभग 48 मिनट का रहेगा। सूतक काल तीन मार्च की सुबह 06:20 बजे से प्रभावी माना जाएगा। ग्रहण समाप्ति के बाद मंदिर परिसर में शुद्धिकरण व सफाई की जाएगी। इसके बाद बाबा का जलाभिषेक और पूजन होगा। संध्याकालीन भोग आरती के बाद रात 08:30 बजे कपाट खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed