{"_id":"69e0ddda38130a967d0f521b","slug":"chitrakoot-fire-caused-by-short-circuit-7-month-old-infant-burnt-alive-two-houses-reduced-to-ashes-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: शार्ट सर्किट से लगी आग, 7 माह की मासूम जिंदा जली, दो घर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: शार्ट सर्किट से लगी आग, 7 माह की मासूम जिंदा जली, दो घर राख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 16 Apr 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर दो सगे भाईयाें के घर में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे घर के अंदर मौजूद एक दुधमुही बच्ची की जिला जल कर मौत हो गई। इसके साथ एक मेमना भी जल गया है। इसके अलावा नकदी, जेवर सहित गृहस्थी का पूरा सामान भी जल कर राख हो गया है।
Trending Videos
भोला का पुरवा निवासी राजकुमार (40) और शिवकुमार (38) के अगल-बगल बने घरों में अचानक आग लग गई। हादसे के समय शिवकुमार ट्रक लेकर बाहर गए थे और उनकी पत्नी सुमन खेत में काम करने गई थीं। घर में शिवकुमार की सात माह की बेटी दीक्षा, नाथिया और अर्पित रहे। आग को देख कर नथिया व अर्पित किसी तरीके से बाहर निकल गए लेकिन मासूम दीक्षा अंदर ही रह गई। इससे जिंदा जल गई। लोगों ने आग की लपटें देखी तो बुझाने के लिए दौड़े। आग से घर के अंदर बंधा बकरी का मेमना भी जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही सीओ अरविंद कुमार वर्मा, थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
