सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Teenager Drowns in Yamuna While Participating in Immersion Procession

Chitrakoot: यमुना में डूबा विसर्जन यात्रा में शामिल होने गया किशोर, परिजनों में मचा कोहराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 29 Mar 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Teenager Drowns in Yamuna While Participating in Immersion Procession
कृष्ण कुमार की फाइल फोटो व सीएचसी में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यमुना में डूबने से एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। यह घटना रविवार को श्रीमद्भागवत कथा के बाद जवारा व हवन सामग्री विसर्जन के दौरान हुई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर के शव को बाहर निकाला। नांदिन कुर्मियान के मजरा मलवारा निवासी रविशंकर ने बताया कि उसके परिवार के राममिलन के यहां भागवत कथा का समापन शनिवार को हुआ था। रविवार की दोपहर करीब तीन बजे नदी के तुलसी घाट पर जवारा व हवन सामग्री को विसर्जन के लिए पूरे परिवार के साथ यमुना नदी में गए थे। वहां नहाने के बाद सभी लोग निकल आए और घर को चल दिए, लेकिन उसका बेटा कृष्ण कुमार (16) नहीं दिखाई दिया।
Trending Videos


खोजबीन शुरू की तो किसी ने बताया कि वह नहाने के बाद दिखाई नहीं दिया है। घाट किनारे उसके कपड़े व चप्पल रखे थे। लोगों ने डूबने की आशंका जताई तो नदी में घुस कर तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी लाखन सिंह ने गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन शुरू कराई। कुछ दूर पर जाल में उसका बेटे का शव फंस गया। बाहर निकाल कर सीएचसी लेकर पहुंचे लेकिन मौत हो चुकी थी। उसके दो भाई अजय व लवसिंह, एक बहन अंजली और मां शीलू देवी है। घटना के बाद परिजनों का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed