{"_id":"5b9f5fee867a557ff306d2d9","slug":"cleanliness-envoy-mansi-weapon-made-to-insist","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता दूत मानसी ने 'आग्रह को बनाया हथियार', राष्ट्रपति ने सराही सोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता दूत मानसी ने 'आग्रह को बनाया हथियार', राष्ट्रपति ने सराही सोच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
मानसी द्विवेदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर नगर जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर शुक्लागंज के कंचननगर में रहती हैं स्वच्छता दूत मानसी। वह कहती हैं एक आदत सी बन गई है, जब भी किसी को कहीं भी कूड़ा फेंकते देखती हूं तो कदम उसकी ओर बढ़ जाते हैं। कुछ सुधार जबरदस्ती नहीं आते, इसलिए तय किया कि किसी को मना नहीं करूंगी।
मानसी द्विवेदी
एक साल पहले 15 सितंबर को कानपुर के ईश्वरीगंज गांव में पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद पर मानसी ‘बिटिया का जादू’ खूब चला था। मानसी की बुलंद आवाज सुनकर राष्ट्रपति की पत्नी ने उसे मंच पर बुलाया और शाबादी दी थी। कानपुर की बिटिया मानसी द्विवेदी बुलंद आवाज के साथ स्वच्छता पर ऐसी गरजी कि राष्ट्रपति के मंच पर उसका जादू चल गया।
राष्ट्रपति उससे इतना प्रभावित हुए कि उसे दुलारा, हाथ मिलाया, शाबाशी दी और राष्ट्रपति भवन आने का न्योता दे दिया। उन्होंने कहा कि अगर मानसी मुझसे मिलने राष्ट्रपति भवन आएगी तो मुझे बहुत खुशी होगी। एनसीसी कैडेट मानसी द्विवेदी को स्वच्छता पर बोलने के लिए दो मिनट का मौका मिला था। एनसीसी की ड्रेस में मंच पर पहुंचते ही जैसे ही उसने बोलना शुरू किया, सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
राष्ट्रपति उससे इतना प्रभावित हुए कि उसे दुलारा, हाथ मिलाया, शाबाशी दी और राष्ट्रपति भवन आने का न्योता दे दिया। उन्होंने कहा कि अगर मानसी मुझसे मिलने राष्ट्रपति भवन आएगी तो मुझे बहुत खुशी होगी। एनसीसी कैडेट मानसी द्विवेदी को स्वच्छता पर बोलने के लिए दो मिनट का मौका मिला था। एनसीसी की ड्रेस में मंच पर पहुंचते ही जैसे ही उसने बोलना शुरू किया, सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
मानसी द्विवेदी
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसी द्विवेदी
मानसी को जानिए
कानपुर सिविल लाइंस स्थित दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में मानसी द्विवेदी बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा है। इसके साथ ही एनसीसी कैडेट भी है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम में स्वच्छता पर भाषण देने के लिए उन्होंने एनसीसी हेड क्वार्टर में अपना प्रजेंटेशन दिया था। कानपुर शहर भर के कॉलेजों में सबसे बेहतर प्रजेंटेशन देने के कारण मानसी को राष्ट्रपति के मंच से बोलने का मौका मिला। शुक्लागंज के कंचन नगर में रहने वाली मानसी के पिता एलबी द्विवेदी दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में क्लर्क हैं। मां का नाम बबिता द्विवेदी है।