Banda: CM योगी आज बांदा में भरेंगे हुंकार, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, कार्यकर्ताओं और लोगों में उत्साह
Banda News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बांदा के जेएन डिग्री कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे जिले को करीब 70 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए हैं और वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गुरुवार को बांदा दौरे पर आ रहे हैं। वह सुबह 10:50 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद जेएन डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले के विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जनता को सौगात देंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनसभा स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल, पीएसी तथा खुफिया एजेंसियों के अधिकारी तैनात किए गए हैं। सभा स्थल पर प्रवेश करने वाले लोगों की सघन जांच की जाएगी। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी पूरे कार्यक्रम की निगरानी की जाएगी।
यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। पुलिस प्रशासन ने प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किया है, ताकि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात सुचारु बना रहे। भारी वाहनों के प्रवेश पर निर्धारित समय तक रोक रहेगी, जबकि आम लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।
कार्यकर्ताओं और आम लोगों में उत्साह का माहौल
जिला प्रशासन के अनुसार जनसभा स्थल पर पेयजल, चिकित्सा, पार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों में भी उत्साह का माहौल है।