फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Teenage girls father threatened her by pointing an air gun the accused teenager is mentally challenged

UP: तमंचा तान कहा- खोपड़ी खोल दूंगा, हथियार था महज एयरगन, आरोपी निकला मानसिक मंद, बर्रा अश्लीलता कांड का सच

Fri, 10 Jul 2026 11:09 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 10 Jul 2026 11:09 AM IST
सार

Kanpur News: बर्रा में एक किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी किशोर के परिजनों ने उसके मानसिक रूप से मंद होने का दावा किया है और इलाज के दस्तावेज पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत चार्जशीट तैयार कर कानूनी राय के लिए भेज दी है। साथ ही, किशोरी के पिता द्वारा ताना गया तमंचा एयरगन निकला है।

विज्ञापन
Kanpur Teenage girls father threatened her by pointing an air gun the accused teenager is mentally challenged
बर्रा अश्लीलता कांड - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बर्रा क्षेत्र में नौ साल की किशोरी से अश्लीलता करने का आरोपी 13 वर्षीय किशोर मानसिक मंद है। उसका बीते कई वर्ष से मनोचिकित्सक के पास इलाज चल रहा है। यह दावा है आरोपी किशोर के परिजन का, जिन्हाेंने पुलिस को किशोर के इलाज से जुड़े दस्तावेज साैंपे हैं।

विज्ञापन

वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह साफ हो गया है कि बीते दिनों किशोरी के पिता ने जिस गन को आरोपी युवक और उसके परिजन पर ताना था वह एयरगन थी। पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो में चार्जशीट तैयार कर विधिक राय के लिए भेज दी है।

विज्ञापन

सीटी बजाकर करता है परेशान
बर्रा निवासी किशोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। किशोरी ने वीडियो में आरोप लगाया था कि घर के सामने रहने वाला युवक उसे बाहर निकलते देखकर छत से अश्लील इशारे करता है। सीटी बजाकर परेशान करता है और साइकिल चलाने पर पीछा कर उसे पकड़ने की कोशिश करता है।

एक मासूम बच्ची के लिए आवाज उठाई जाए
आरोप है कि जब किशोरी की मां शिकायत लेकर आरोपी के घर गईं, तो उनके साथ अभद्रता कर उन्हें भगा दिया गया। किशोरी के पिता के एक्स अकाउंट से पोस्ट साझा हुई है। इसमें लिखा है कि बाद में मोमबत्तियां जलाने से बेहतर है कि आज ही एक मासूम बच्ची के लिए आवाज उठाई जाए।

विज्ञापन

अश्लीलता व छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी
27 जून को इसी मामले में किशोरी के पिता ने आरोपी किशोर के पिता पर तमंचा तान बेटी से छेड़छाड़ करने पर खोपड़ी खोल देने की धमकी दी। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में जहां किशोरी के पिता ने आरोपी किशोर पर अश्लीलता व छेड़छाड़ करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इलाज से जुड़े सारे दस्तावेज पुलिस को सौंपे
वहीं किशोर के पिता की तहरीर पर किशोरी के पिता पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। विवेचना शुरू हुई तो किशोर के परिजन ने उसे रिश्तेदार के घर भिजवा दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि किशोर मानसिक मंद है। उसका मनोचिकित्सक से इलाज चल रहा है। उन्होंने इलाज से जुड़े सारे दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए।

एयरगन को कब्जे में ले लिया है
इसमें चार साल पहले उरई के जिला चिकित्सालय के पर्चे लगे हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में जिस तमंचे को किशोर और उसके परिजन पर ताना गया था, वह एयरगन निकली है। पुलिस ने एयरगन को कब्जे में ले लिया है। हालांकि इसकी विशेष जांच के लिए पुलिस लाइन की आर्मरी में भेजा जाएगा।

किशोर के मानसिक मंद होने का दावा
डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि परिजन ने किशोर के मानसिक मंद होने का दावा किया है। पाॅक्सो में चार्जशीट तैयार कर ली गई है। इसे विधिक राय के लिए भेजा गया है। इसमें इलाज करने वाले डॉक्टर, सहपाठी और पड़ोसियों के बयान शामिल किए जाएंगे। जिसे तमंचा बताया गया था उसके एयरगन है। उसे पुलिस आर्मरी भेजकर पुष्टि कराई जाएगी।

डीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार
किशोरी ने मां और शुभचिंतकों के साथ बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम ls सुरक्षा की गुहार लगाई। जानकारी होने पर डीसीपी साउथ ने इसके इंतजाम किए। उन्होंने बताया कि पीड़िता की गली में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed