फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur MP Pappu Yadav labels Parche Wale Baba fake takes aim at social media driven politicians

UP: सांसद पप्पू यादव ने ‘पर्चे वाले बाबा’ को बताया नकली, सोशल मीडिया वाले नेताओं पर साधा निशाना, कही ये बात

Fri, 10 Jul 2026 02:25 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 10 Jul 2026 02:25 PM IST
सार

Kanpur News: सांसद पप्पू यादव ने 'पर्चे वाले बाबा' पर निशाना साधते हुए उन्हें नकली करार दिया। साथ ही, उन्होंने बिहार के विकास के लिए नितिन गडकरी से मुलाकात की और सोशल मीडिया आधारित राजनीति करने वाले नेताओं को हवा-हवाई बताते हुए उन पर जमकर तंज कसा।

विज्ञापन
Kanpur MP Pappu Yadav labels Parche Wale Baba fake takes aim at social media driven politicians
सांसद पप्पू यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने 'पर्चे वाले बाबा' को घेरते हुए उन्हें नकली बताया। उन्होंने चुनौती भरे लहजे में कहा कि अगर वे सनातन के लिए समर्पित हैं और वास्तव में मरना चाहते हैं, तो मरकर दिखाएं। यदि ऐसा होता है, तो हम गांव-गांव में उनकी मूर्ति बनवाएंगे।

विज्ञापन

बिहार में लगातार गिरते पुलों और एक्सप्रेसवे के लिए फंड की कमी को लेकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। सांसद ने स्पष्ट किया कि वे कोसी, सीमांचल और पूरे बिहार के अधिकारों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। उनका जोर बिहार के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर है।

विज्ञापन





सोशल मीडिया वाले नेताओं पर साधा निशाना
प्रशांत किशोर और अन्य डिजिटल नेताओं पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पैसों के दम पर चुनाव नहीं जीता जा सकता। उन्होंने ऐसे नेताओं को हवा-हवाई करार दिया और कहा कि जिन्हें बिहार के गांवों के दर्द का अहसास नहीं है, वे राजनीति में टिक नहीं सकते।

कर्ज और भ्रष्टाचार पर चिंता
सांसद ने देश की आर्थिक स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बढ़ते कर्ज और कथित तौर पर देश को आर्थिक गुलामी की ओर ले जाने वाले भ्रष्टाचारियों के खिलाफ मोर्चा खोलने का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और कर्ज का बोझ देश की प्रगति के लिए बड़ा खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed