{"_id":"6a6d0255733c305f4003ebd2","slug":"criminal-left-with-a-limp-in-police-encounter-accomplice-arrested-kanpur-news-c-220-1-akb1007-146679-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश हुआ लंगड़ा, साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश हुआ लंगड़ा, साथी गिरफ्तार
Sat, 01 Aug 2026 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। भोगनीपुर थाना पुलिस की शुक्रवार तड़के अतबलपुर तिराहा के पास दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से लंगड़ा हो गया। जबकि दूसरे बदमाश को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 25 जुलाई की रात को चालक को शराब पिलाकर ऑटो व सामान चोरी की घटना का खुलासा किया है।
मूसानगर थानाध्यक्ष अमिता वर्मा ने बताया कि शुक्रवार तड़के ऑटो चोरी के आरोपियों के बारे में मिली मुखबिर से सूचना पर टीम ने अतबलपुर तिराहा के पास छापा मार कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया। इसपर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गई जबावी कार्रवाई में सरौटा प्रथम निवासी हिमांशु यादव पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि मौके से भाग निकले भोगनीपुर थाना क्षेत्र के चकचालपुर निवासी शुभम का पीछा कर अतबल रोड से ही गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस, रनियां में किराये के मकान में रह रहे ऑटो चालक विशाल का टूटा हुआ मोबाइल, दस्तावेज बरामद हुए। पुलिस लूटा गया ऑटो भोगनीपुर के पुखरायां से पूर्व में बरामद कर चुकी है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हिमांशु वर्तमान में लक्ष्मीनगर पुखरायां में रहता था। उन दोनों ने अपने साथी संग मिलकर 25 जुलाई की रात को विजय नगर से देवीपुर के लिए ऑटो बुक किया था। रनियां में चालक को शराब पिलाने के बाद वह लोग चालक को सनाया सालवहन के बाबू ताला के पास ले गए। चालक के नशे में होने पर वह लोग ऑटो व सामान चोरी कर ले गए थे। शुक्रवार को भी वह लोग वारदात को अंजाम देने के लिए निकले थे मगर उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
................
बयान.....
चालक को नशा करवाकर ऑटो चोरी कर ले जाने के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए हैं। हिमांशु के पैर में गोली लगने पर उसका उपचार करवाया गया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से दोनों को जेल भेजा गया है। उनके फरार साथी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। - राजीव सिरोही, सीओ भोगनीपुर