फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of a youth found floating in Rind River, suspicion of murder

Kanpur News: रिंद नदी में उतराता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 10 Aug 2026 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 10 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found floating in Rind River, suspicion of murder
रूरा। थाना क्षेत्र के अपौना गांव के पास रविवार सुबह लोगों ने रिंद नदी में एक युवक का शव उताराता देखा। लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जाहिर कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर छानबीन की है।
विज्ञापन

अपौना ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि शशिकांत शुक्ला ने बताया कि रविवार सुबह खेतों की ओर गए लोगों ने 10 बजे के करीब एक युवक का शव नदी में उतराते देखा। लोगों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जता गांव में जानकारी दी। इस पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर एसआई उदय सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को रस्सी से बांध कर नदी से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

इसके बाद आसपास के लोगों से शिनाख्त करवाने के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव मॉर्चरी में रखवाया है। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शव करीब 32 वर्षीय युवक का है। जो करीब दो दिन पुराना होने की वजह से पूरी तरह से फूल गया है और त्वचा हट जाने से शिनाख्त में परेशानी हो रही है। शरीर पर काला लोवर व मटमैले रंग की बनियान मिली है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल शव की शिनाख्त करवाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed